लोक निवारण में तीन अपील पर सुनवाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 24, 2026
- 7 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्र के द्वारा लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अंतर्गत प्राप्त कुल 27 अपील आवेदनों एवं सेवा-शिकायत निवारण के तहत 03 अपील आवेदन पर सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार-सेवा प्राधिकार के रूप में अपर समाहर्ता,जिला पंचायतराज पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी,सासाराम,अनुमंडल पदाधिकारी बिक्रमगंज,अनुमंडल पदाधिकारी,डेहरी,सिविल सर्जन,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता,सासाराम, बिक्रमगंज तथा डेहरी और कार्यपालक अभियंता,विद्युत सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। लोक प्राधिकार-सेवा प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया,जिसके आलोक में सुनवाई की गयी तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के क्रम में गोरखनाथ सिंह, रामाशीष सिंह,उषा कुमारी,शोभा देवी उर्फ गुड़िया देवी,उमेश दुबे, राघवेंद्र कुमार दुबे,राणाप्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह,नंदजी राम,छोटेलाल प्रसाद,गोविन्द सिंह तथा जितेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोगों की शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ ही लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।


रिपोर्टर