जेम्स पॉलिटेक्निक के 250 विद्यार्थियों को मिला डिप्लोमा


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास। सिकरिया स्थित जेम्स पॉलिटेक्निक कॉलेज, औरंगाबाद का दीक्षांत समारोह-2026 शुक्रवार को डेहरी स्थित जेम्स कैंपस के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न शाखाओं के 250 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।


समारोह में काराकाट सांसद राजा राम सिंह और रिलायंस जियो के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेल्विन्सन एसजेएस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जेम्स के महासचिव एवं चेयरमैन डी. ऑगस्टीन जेबाकुमार की विशेष उपस्थिति रही।


रिलायंस जियो के उपाध्यक्ष ने छात्रों को नई तकनीक और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार करने की सलाह दी, वहीं सांसद राजा राम सिंह ने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष युवा राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।


कार्यक्रम का शुभारंभ शैक्षणिक शोभायात्रा से हुआ, कॉलेज गीत और वंदे मातरम के साथ समारोह आगे बढ़ा। प्राचार्य एडॉल्फ मार्वल राज ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व छात्र अनुज भारती ने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों ने निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की प्रतिज्ञा ली।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट