विद्युत चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 6 लोगों पर FIR


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।विद्युत चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अकोढ़ीगोला में छापेमारी कर 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


कनीय विद्युत अभियंता शुभेन्दु कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान सभी के परिसर में मेन सर्विस तार के अलावा अलग से तार खींचकर बिजली चोरी की जा रही थी। चोरी में प्रयुक्त तार पोल से काटकर जब्त कर लिया गया।


जुर्माना लगाए गए लोगों में उषा देवी (24,650 रु), बसरुद्दिन अंसारी (18,279 रु), मो. कसुमुद्दिन अंसारी (18,530 रु), लतीफ अंसारी (16,281 रु), धनजी सिंह (15,227 रु) और महावीर सिंह (15,227 रु) शामिल हैं।


थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि आवेदन के आधार पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट