एल आई सी एडवाइजर सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 26, 2026
- 2 views
रोहतास।एलआईसी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने एवं अच्छा प्रदर्शन के लिए आज पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम हॉल में एलआईसी एडवाइजर मधुमिता कुमारी को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के पश्चात एलआईसी एडवाइजर मधुमिता कुमारी ने बताया कि यह हमारे लिए आज बहुत ही खुशी की बात है।सम्मानित होने पर इंसान को गर्व ,आत्म-संतुष्टि और गहरी खुशी महसूस होती है। यह एक ऐसा अहसास है जो व्यक्ति को मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत बनाता है। भारतीय जीवन बीमा निगम में पेंशन प्लान,चाइल्ड प्लान, लड़कियों की शादी के लिए सुकन्या योजना, बच्चों के लिए एजुकेशन प्लान,बुढ़ापे के लिए प्लान तथा अन्य प्लान अभी किए जा रहे हैं। LIC भारत सरकार के स्वामित्व वाली संस्था है, जिससे इसमें किया गया निवेश पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है।आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत प्रीमियम भुगतान पर टैक्स छूट मिलती है। एल आई सी में टर्म प्लान, एंडोमेंट प्लान, मनी-बैक और पेंशन योजनाओं के 50 से अधिक विकल्प मौजूद हैं। मधुमिता कुमारी एल आई सी एडवाइजर रहते हुए जन कल्याण महिला सेवा समिति के सचिव भी हैं जो समाज में अनेक जन कल्याणकारी कार्यों में हिस्सा लेती रहती हैं।
एलआईसी एडवाइजर मधुमिता कुमारी को सम्मानित होने पर बधाई देने वालों में सत्यनारायण स्वामी, पूर्व प्रधानाध्यापक सुग्रीव प्रसाद सिंह,प्रेमचंद सिंह मेहता ,पूर्व प्रधानाध्यापिका गीता कुमारी, इंस्पेक्टर कुमारी अंचला मनीष कुमार, कृष कुमार,संजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, रूबी कुमारी,डॉ संतोष कुमार सिंह , राजेश तिवारी,रवि शंकर सिंह कुशवाहा ,शिवम कुमार, आनवी कुमारी, मनीष कुमार ,प्रियंका कुमारी ,ममता कुमारी, मीरा सिंह ,मनजीत कुमार, मदन सिंह ,प्रियंका कुमारी, मधु सिंह, गायत्री देवी, हिमांशु कुमार, पंकज कुमार, नंदकिशोर सिंह, सीमा कुमारी ,चंचल कुमारी, सुनीता कुमारी, सीमा गोंड पुरोहित कुमार, मनीषा देवी ,अशोक कुमार सिंह, रवि शंकर कुशवाहा,तथा अन्य गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिए एवं उनके उज्जवल भविष्य के कामना किया।


रिपोर्टर