डीएम ने उपकारा विक्रमगंज का किया निरीक्षण


रोहतास।जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने उपकारा, बिक्रमगंज का किया निरीक्षण, बंदियों को उपलब्ध सुविधाओं एवं कारा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

महिला बंदियों के बच्चों के लिए शिशु देखभाल केंद्र (क्रेच) का निर्माण कार्य समय पर पूरा कराने का दिया निर्देश

आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा (भा०प्र०से०) द्वारा उपकारा, बिक्रमगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कारा परिसर में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा सुधारात्मक कार्यक्रमों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने बंदी खंडों, कारा अस्पताल, पाकशाला, स्मार्ट क्लास, जेल रेडियो, पुस्तकालय एवं महिला खंड का गहन अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली तथा कारा प्रशासन द्वारा संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मौके पर उपस्थित जेल अधीक्षक श्री मो. तारिक अनवर ने कारा प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा बंदियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जिला पदाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कारा परिसर में बंदियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुधारात्मक गतिविधियों से भी अवगत कराया।

निरीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने कारा प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि उपकारा, बिक्रमगंज में व्यवस्थाएं अत्यंत सुदृढ़ एवं संतोषजनक हैं। उन्होंने कारा परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया।

जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से महिला खंड में रह रही महिला बंदियों के बच्चों की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं का भी संज्ञान लिया। उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों के लिए निर्णयाधीन क्रेच (शिशु देखभाल केंद्र) का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों की देखभाल के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जिला पदाधिकारी ने पूरे निरीक्षण को सकारात्मक एवं संतोषजनक बताते हुए कारा में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर बल दिया।

।रीक्षण के उपरांत जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने कारा प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि उपकारा, बिक्रमगंज में व्यवस्थाएं अत्यंत सुदृढ़ एवं संतोषजनक हैं। उन्होंने कारा परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया।

जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से महिला खंड में रह रही महिला बंदियों के बच्चों की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं का भी संज्ञान लिया। उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों के लिए निर्णयाधीन क्रेच (शिशु देखभाल केंद्र) का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया, ताकि बच्चों की देखभाल के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जिला पदाधिकारी ने पूरे निरीक्षण को सकारात्मक एवं संतोषजनक बताते हुए कारा में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर बल दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट