तिलौथू में RSS ने मनाई शरद् पूर्णिमा, सरस्वती विद्या मंदिर में पंच परिवर्तन पर दिया जोर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 26, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, तिलौथू के तत्वावधान में शरद् पूर्णिमा के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर में रात्रिकालीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिन्हा ने की।
बौद्धिक वक्ता एवं खंड संघचालक जंगलेश प्रसाद चौरसिया ने शरद् पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए पंच परिवर्तन - सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी भाव - का संदेश दे रहा है।
परंपरा के अनुसार चांदनी रात में खीर रखकर सभी स्वयंसेवकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य शिक्षक रवीन्द्र ठाकुर ने किया।


रिपोर्टर