डालमियानगर एकता चौक सौंदर्यीकरण का 4साल बाद भी नहीं हुआ निर्माण, नारियल फोड़कर भूल गया नगर परिषद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 27, 2026
- 12 views
रिपोर्टर पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। नगर परिषद द्वारा एकता चौक के सौंदर्यीकरण के लिए 4 वर्ष पूर्व पूरे धूमधाम से शिलान्यास किया गया था। विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण, शंखनाद के बाद नारियल फोड़ा गया और प्रसाद वितरण भी किया गया था।
बताया जाता है कि इस एकता चौक का निर्माण तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी एचनराम द्वारा सर्व-धर्म एकता चौक के रूप में कराया गया था। यह चौक शहर की एकता और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक साल बीत जाने के बावजूद अभी तक चौक के सौंदर्यीकरण का कोई कार्य धरातल पर नहीं उतरा है। सिर्फ शिलान्यास कर खानापूर्ति कर दी गई।
वर्तमान में चौक की स्थिति जर्जर बनी हुई है। जलजमाव, कचरे और अतिक्रमण से चौक की सुंदरता खत्म हो रही है।
शहरवासियों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद विकास कार्यों में उदासीन बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द एकता चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि शहर की पहचान को बचाया जा सके।


रिपोर्टर