डेहरी में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, घुसपैठिया हटाओ’ अभियान, प्रबुद्धजनों की बैठक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 27, 2026
- 8 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी लडेहरी स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर प्रांगण, एनिकट में भाजपा जिला रोहतास के तत्वावधान में ‘लोकतंत्र बचाओ, घुसपैठिया हटाओ’ अभियान के तहत प्रबुद्ध एवं प्रभावशाली व्यक्तियों की बैठक हुई।
अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह अभियान प्रभारी आरती गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी ने किया। शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि और वंदेमातरम गान के साथ हुआ।
बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा हुई। आरती गुप्ता ने कहा कि पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने के लिए निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप कार्रवाई जरूरी है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबल कश्यप ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और निष्पक्ष निर्वाचन में जनभागीदारी की भूमिका पर जोर दिया।
बैठक में सोशल मीडिया संयोजक संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष रविशंकर राय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


रिपोर्टर