अकोढ़ीगोला पुलिस को बड़ी सफलता, कुर्की के फरार अभियुक्त विकास कुमार गिरफ्तार


 संवाददाता पारस नाथ दुबे


 डेहरी रोहतास। थाना क्षेत्र के मधुरामपुर निवासी कुर्की के अभियुक्त विकास कुमार (उम्र 27 वर्ष), पिता नंद कुमार को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।


थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई लंबित थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा गया।


गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट