तिलौथू में बिहारी जी की कुटिया में भव्य प्रसाद वितरण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद, दिनभर गूंजे भक्ति के स्वर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Oct 28, 2026
- 1 views
रिपोर्टर पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। तिलौथू प्रखंड के बिहारी जी की कुटिया में वितरण का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सुबह से ही कुटिया परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।
कुटिया में दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन, ढोल-मंजीरे की थाप और भगवान के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। लोगों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार बिहारी जी की कुटिया में समय-समय पर ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहते हैं, जिससे क्षेत्र में आपसी भाईचारा और भक्ति भावना मजबूत होती है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां आने से मन को शांति मिलती है और पूरे दिन भक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


रिपोर्टर