शिवहर डालसा सचिव ने की शिक्षा इकाई की बैठक, दिए कई निर्देश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 29, 2026
- 2 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर:-- जिला शिवहर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में एडीआर भवन में शिक्षा इकाई की बैठक आयोजित की गई। वही बैठक की अध्यक्षता जिला अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव ललन कुमार रजक ने की। बैठक में शिक्षा इकाई के सदस्य जिला शिक्षा पदाधिकारी, अधिकार मित्र अंकित कुमार, मोहन कुमार,मेनका कुमारी,आशुतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक में शिक्षा इकाई के कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। विशेष रूप से आरटीई Act, 2009 की धारा 12(1)(c) के तहत पात्र बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने, आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद बच्चों की पहचान कर उन्हें विधिक सहायता से जोड़ने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रवासी परिवारों के बच्चों की शिक्षा में निरंतरता, दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने तथा बच्चों को छात्रवृत्ति, छात्रावास, मध्याह्न भोजन एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ दिलाने में सहयोग पर भी चर्चा हुई।
बच्चों एवं अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और शिकायत निवारण की जानकारी देने तथा शिक्षा के अधिकार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा से संबंधित मामलों के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शिक्षा विभाग, विद्यालयों एवं स्थानीय प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। वही शिक्षा इकाई के सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र में जरूरतमंद बच्चों की पहचान कर उनकी समस्याओं का फॉलो-अप करने और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि कोई भी पात्र बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे और आवश्यकता पड़ने पर उसे समय पर विधिक सहायता उपलब्ध हो।


रिपोर्टर