दो दिवसीय युवा संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम एवं कुलाधिपति ने किया


रोहतास।भारत सरकार के युवा एवं संस्कृति विभाग के निर्देशन में पूरे देश में चल रहे युवा संवाद कार्यक्रम के तत्वाधान में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दो मंगल सभागार में आज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर लगभग तीन दर्जन छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किया कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह रोहतास के जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन एवं विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉक्टर कुमार आलोक प्रताप ने संयुक्त रूप से दीप पर जलन कर किया इस अवसर पर उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि देश के युवाओं पर भारत को विकसित बनाने की पूरी जिम्मेदारी है इसलिए इस देश की दशा और दिशा को जानना और समझना उनके लिए अत्यंत आवश्यक है जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए रोहतास जिला युवा पदाधिकारी कोमल निगम को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन से युवाओं में देश के प्रति सकारात्मक सोच का विकास होता है एवं जब युवा देश के एक जागरूक नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे तभी भारत के विकसित होने का सपना साकार होगा अवसर पर विषय पर बोलने वाले छात्रों के संभाषण के बाद वहां उपस्थित पांच सदस्य न्यायिक मंडल ने प्रथम रितु एवं तृतीय प्रतियोगी का चयन किया एवं उन्हें पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल के रूप में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह शेरशाह महाविद्यालय सासाराम के प्राचार्य डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ,अवधूत भगवान राम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह, महिला महाविद्यालय सासाराम के प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार राय, एमराल्ड स्कूल सासाराम की प्राचार्या डॉ रंजीता तिवारी उपस्थित रहे।इस प्रतियोगिता में गौरी कुमारी, शंकर कालेज सासाराम प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रितम कुमार द्वितीय और आरज़ू रानी तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम का संचालन नीतीश कुमार मिश्र ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट