चिपली गांव से 500 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार



दुर्गावती (कैमूर):-- स्थानीय थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिपली गांव से 500 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान  प्यारे केवट, ग्राम चिपली, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्गावती पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से 500 ग्राम गांजा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व पदाधिकारी मदन कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट