मैराथन दौड़ को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


----------------------------

शिवहर एक---- शिवहर में जय भवानी फिजिकल एकेडमी, सोनौल सुल्तान की ओर से बुधवार को 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ हुई। इसमें जिले और बाहर के धावकों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश के बालेश्वर कुमार पहले स्थान पर रहे।


शिवहर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई।


बालेश्वर कुमार को पहले स्थान के लिए रेंजर साइकिल मिली। शिवहर के श्याम कुमार दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 3,000 रुपए नकद मिले। शिवहर के चंदन कुमार तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 1,500 रुपए नकद मिले। सोनौल सुल्तान के अमित कुमार चौथे स्थान पर रहे।


सभी विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार दिए। ट्रेनर सचिन और आलोक ने धावकों का मार्गदर्शन किया।आयोजक सुधीर कुमार पवन, मुकेश झा, विकाश सिंह और रिपुसमन मंडल ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।


मैनेजमेंट टीम में नितेश (आर्मी), केशव यादव, रंधीर यादव, शशि कुमार, आनंद कुमार, दीपक सिंह, लालबाबू सर, प्रशांत कुमार, भूषण महतो, नविन निराला और भूषण प्रसाद ने व्यवस्था संभाली।


आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में फिटनेस और सेना, पुलिस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्साह बढ़ता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट