दो शिक्षकों पर लगे आरोप में डीईओ को लिखा पत्र जांच को लेकर एडीएम
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 05, 2026
- 2 views
रोहतास ।जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर लगाए गए आरोपों के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। समाहरणालय स्थित जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), रोहतास को पत्र जारी कर आरोपों की जांच कर साक्ष्य के साथ अद्यतन जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन (बीस सूत्री) समिति, रोहतास के सदस्य विनोद कुशवाहा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में सासाराम स्थित संत शिवानंद अकादमी +2 विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आनंद एवं विशिष्ट शिक्षक सतेंद्र प्रसाद साह के विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, पटना प्रमंडल के आरोपों के आलोक में गठित प्रपत्र 'क' के आधार पर कार्रवाई नहीं किए जाने तथा शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला होने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रोहतास ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि संबंधित आरोपों की उचित साक्ष्यों के साथ जांच कर निर्धारित तिथि 15 सितंबर 2026 तक अद्यतन जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
वहीं, शिकायतकर्ता विनोद कुशवाहा को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर निर्धारित तिथि पर अपने आरोपों के समर्थन में उचित साक्ष्यों के साथ उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है।। रोहतास जिले के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर लगाए गए आरोपों के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। समाहरणालय स्थित जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय की ओर से जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), रोहतास को पत्र जारी कर आरोपों की जांच कर साक्ष्य के साथ अद्यतन जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन (बीस सूत्री) समिति, रोहतास के सदस्य विनोद कुशवाहा की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में सासाराम स्थित संत शिवानंद अकादमी +2 विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आनंद एवं विशिष्ट शिक्षक सतेंद्र प्रसाद साह के विरुद्ध आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, पटना प्रमंडल के आरोपों के आलोक में गठित प्रपत्र 'क' के आधार पर कार्रवाई नहीं किए जाने तथा शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला होने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रोहतास ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि संबंधित आरोपों की उचित साक्ष्यों के साथ जांच कर निर्धारित तिथि 15 सितंबर 2026 तक अद्यतन जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
वहीं, शिकायतकर्ता विनोद कुशवाहा को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर निर्धारित तिथि पर अपने आरोपों के समर्थन में उचित साक्ष्यों के साथ उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की सच्चाई क्या है।


रिपोर्टर