रामपुर प्रखंड के बेलांव मुख्य बाजार में धनतेरस पर उमड़ी भीड़, महिलाओं-पुरुषों ने की जमकर खरीदारी

संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)--- धनतेरस के पावन अवसर पर रामपुर प्रखंड के बेलांव मुख्य बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए महिला-पुरुषों ने बाजार में पहुंचकर जमकर खरीदारी की।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए सुनार की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, झाड़ू सहित अन्य शुभ सामग्री की खरीदारी की।

बाजार में भीड़ को देखते हुए बेलाव थाने की पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस जवान बाजार में लगातार गश्त करते दिखे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और लोगों को खरीदारी में कोई परेशानी न हो।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार धनतेरस पर बाजार में पहले से ज्यादा रौनक है। दुकानदार भी ग्राहकों की भीड़ से काफी खुश नजर आए|

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट