कुदरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पुड़िया हेरोइन के साथ दो निरुद्ध गिरफ्तार, एक फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 09, 2026
- 1 views
कैमूर:-- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र से नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लालापुर के पुरानी गांव में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित कुमार यादव और राजू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 30 पुड़िया हेरोइन और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बरामद 30 पुड़िया हेरोइन का वजन कराया गया, जिसका कुल वजन 15 ग्राम पाया गया।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।


रिपोर्टर