नशे के विरुद्ध प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 300 ग्राम हीरोइन के साथ 70 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता, हीरोइन की अनुमानित कीमत 40 से 50 लाख रुपए आंकी जा रही है

अखिल भारतीय समाचार टीम 

कैमूर---- पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर दुर्गावती पुलिस अलर्ट मोड में, नशे के विरुद्ध कार्रवाई में 300 ग्राम हीरोइन के साथ 70 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार। आपको बताते चलें कि कैमूर आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश में कैमूर प्रशासन द्वारा नशे व नशेड़ियों के साथ ही अवैध कार्यों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में दुर्गावती थाना प्रशासन को गुप्त सूचना मिली कि एक 70 वर्षीय तस्कर पान की गुमटी के पास आलू से भरे झोले में, मादक पदार्थ हीरोइन रखकर धंधेबाजों तक पहुंचाने जा रहा है। सूचना मिलने पर मामले की जानकारी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त दुर्गावती अंचलाधिकारी राजा कुमार को दी गई।

सूचना पर अंचल अधिकारी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया और झोले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आलू वाले झोले से करीब 300 ग्राम मादक पदार्थ हीरोइन बरामद हुआ। जिसे इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर वजन करने पर इसकी मात्रा लगभग 300 ग्राम पाई गई। जिस जुर्म में व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भभुआं थाना क्षेत्र के महासुआ गांव निवासी स्वर्गीय गोपी प्रजापति के पुत्र करीब 70 वर्षीय मुराहु प्रजापति के रूप में हुई है। प्रशासन द्वारा पूछताछ कर यह जानकारी लिया जा रहा है, इस तरह की जानलेवा नशा बुजुर्ग कहां से लेकर आ रहा था और कहां पहुंचाने जा रहा था। जब तक की गई हीरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 40 से 50 लाख रुपए आंकी जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट