शीशम के पेड़ से लटकता मिला 55 वर्षीय अधेड़ का शव, परिवार में मचा कोहराम

रामपुर (जौनपुर)। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी गांव में गुरुवार को 55 वर्षीय अधेड़ ने शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गोरापट्टी गांव निवासी मानसिंह चौहान (55) पुत्र रामजस चौहान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि उन्होंने गांव में स्थित शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए। मानसिंह चौहान के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी की शादी अभी नहीं हुई है। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट