24 घंटे के अंदर लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; चार विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 23, 2026
- 8 views
रोहतास ।जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट की घटना का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में शामिल चार विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।
रोहतास पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिक्रमगंज थाना कांड संख्या-693/26, दिनांक 21 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुश राज, पिता पिंटू सेठ, निवासी डिबरा मोहल्ला, वार्ड संख्या-03, थाना बिक्रमगंज, जिला रोहतास के रूप में हुई है।
लूट का सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से लूट में इस्तेमाल या बरामदगी से संबंधित निम्नलिखित सामान जब्त किया है—
1. Honda Shine SP मोटरसाइकिल
2. AI+ Nova मोबाइल
3. Redmi मोबाइल
4. Poco M6 मोबाइल
5. हनुमान जी का सोने जैसा लॉकेट
6. नकद ₹2,200
7. एक अन्य मोबाइल फोन।
रोहतास पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया और चार विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान को विधि-सम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके वास्तविक मालिकों को सौंपा जाएगा।
रोहतास पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लूट की घटनाओं में शामिल अपराधियों के बीच सख्त संदेश गया है।


रिपोर्टर