दिनारा के मां भलुनी भवानी मंदिर में चोरी, SP ने किया निरीक्षण, SIT गठित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 23, 2026
- 10 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। जिले दिनारा थाना क्षेत्र स्थित मां भलुनी भवानी मंदिर में अज्ञात चोरों ने गर्भगृह से माता की प्रतिमा के श्रृंगार के आभूषण चोरी कर लिए।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, रोहतास ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। SP के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिक्रमगंज के नेतृत्व में SIT टीम गठित की गई है। मंदिर परिसर व आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


रिपोर्टर