डॉ. अजय कुमार पासवान को राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश का सह प्रभारी बनाए जाने पर दलित-वंचित समाज में हर्ष
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 23, 2026
- 19 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद के.सी. वेणुगोपाल द्वारा डॉ. अजय कुमार पासवान को राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी बनाए जाने पर समाज के दबे-कुचले वर्गों में अपार हर्ष है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राजेश्वर कुशवाहा एवं पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि सह डॉ. अंबेडकर फैलोशिप सम्मान प्राप्त मोहन राम (पत्रकार) ने कहा कि इससे कांग्रेस सशक्त होगी और वंचित वर्ग मुख्यधारा से जुड़ेगा।
दोनों नेताओं ने के.सी. वेणुगोपाल को बधाई देते हुए डॉ. पासवान को मुबारकबाद दी और विश्वास जताया कि वे राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


रिपोर्टर