शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव के आजमगढ़ आगमन पर मेंहनगर में स्वागत की तैयारी, बैनर-पताकों से सजा क्षेत्र
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Nov 28, 2026
- 1 views
मेंहनगर (आजमगढ़)। शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। 352-विधानसभा मेंहनगर क्षेत्र में उनके स्वागत व अभिनंदन से जुड़े बैनर और पार्टी के झंडे-पताके लगाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैनर के माध्यम से आशुतोष चौधरी 'आशू' (352-विधानसभा मेंहनगर, समाजवादी पार्टी-आजमगढ़) की ओर से लाल बिहारी यादव का प्रथम आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है। बैनर पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और लाल बिहारी यादव के चित्रों के साथ पार्टी का चुनाव चिह्न भी प्रमुखता से दर्शाया गया है, वहीं आसपास सपा के झंडों व पताकों से माहौल राजनीतिक रूप से सक्रिय नजर आ रहा है।


रिपोर्टर