शिक्षकों का प्रेम, स्नेह और अपनापन हमेशा याद रहेगा : आनंद प्रकाश सिंह

रामनरेश प्रजापति की रिपोर्ट 


बीआरसी सभागार सुइथाकलां में निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित


जौनपुर। बीआरसी सभागार सुइथाकलां में शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक और शिक्षकों ने उन्हें माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में शिक्षकों ने उनके कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए उनके प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की।


 खंड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि सुइथाकलां में कार्यकाल के दौरान शिक्षकों से मिला प्रेम, स्नेह और अपनापन हमेशा याद रहेगा। यहां के शिक्षक साथियों ने जिस आत्मीयता और सहयोग के साथ कार्य किया, वह उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शिक्षकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रिया पाठक ने सभी के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की भावना व्यक्त की तथा निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने आनंद प्रकाश सिंह के कार्यकाल के दौरान शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, उत्कृष्ट शिक्षा के माहौल को सराहा। शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह ने संबोधन में कहा कि निवर्तमान एबीएसए के नेतृत्व में विकासखंड क्षेत्र ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह ने कहा कि उनका नेतृत्व, मार्गदर्शन और निर्देशन हम सभी के लिए प्रेरक रहा। संचालन पारसनाथ यादव ने किया। जिला मंत्री दुष्यंत मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा एवं सुधाकर सिंह, ब्लॉक मंत्री उमेश चंद्र यादव, पारसनाथ यादव, रविंद्र भास्कर, अरविंद कुमार यादव, डॉ. निशाकांत यादव , शकुंतला मिश्रा आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट