जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पचोर महाविद्यालय ने ब्यावरा को हराकर जीता खिताब


 राजगढ़ 


     प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजगढ़ के खेल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में शासकीय सावरकर महाविद्यालय, पचोर की टीम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ब्यावरा को पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

सेमीफाइनल मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पचोर एवं ब्यावरा की टीमों ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में ब्यावरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में से 8 ओवर में 36 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पचोर महाविद्यालय की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक वाणिज्य श्री प्रकाश कुमार अहिरवार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के खेल विभाग एवं आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान 

रहा। प्रतियोगिता ने जिले के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी समन्वय विकसित करने तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट