सावन महोत्सव व स्त्री शक्ति सम्मान 2019 से सम्मानित हुआ दिवा उत्तर भारतीय परिवार

दिवा में कजरी के सफल आयोजन पर 

राज्यमंत्री महाराष्ट्र अमरजीत के हाथों मिला सम्मान

ठाणे ।। दिवा में कजरी के सफल आयोजन पर सावन महोत्सव व स्त्री शक्ति सम्मान 2019 से दिवा उत्तर भारतीय परिवार भाजपा शिल मंडल हुआ सम्मानित।उक्त सम्मान रविवार को रंग शारदा सभागृह बान्द्रा में आयोजित कजरी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान "अभियान" सामाजिक सांस्कृतिक संस्था मुबंई व राज्यमंत्री महाराष्ट्र बीजेपी अमरजीत मिश्रा के हाथों दिया गया।  बीजेपी दिवा शिल मंडल आदेश भगत के मार्गदर्शन में दिवा उत्तर भारतीय( परिवार) मोर्चा के अध्यक्ष जिलाजीत तिवारी की अगुवाई में पं आत्माराम, रमेश यादव, रामबाबू, राजेश दुबे, अशोक, विनय, शम्भुनाथ, कन्हैयालाल, अशोक गुप्ता, शैलेश तिवारी,नागेश मिश्रा, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, अनिल शाह,विनय तिवारी,  मीडिया प्रभारी राहुल गुप्ता, प्रिया जैसे सैकड़ों पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के सहयोग से कजरी आयोजन सफल हुआ था। उक्त अवसर लोकगीत की उभरती गायिका अंजली तिवारी, सविता सिंह,किरन तिवारी को सुर सम्राट मोदी के नौ रत्नों में से एक "कैलाश खेर" के हाथों अमरजीत मिश्रा के उपस्थित में बड़े मंच से तीनों सुर-साधिकांओ को सम्मान एवम् पुरस्कार मिलने पर समूचा उत्तर भारतीय परिवार गौरवान्वित हुआ।इस दौरान वास्तविक रूप से "नारी शक्ति" का एहसास हुआ, इसके साथ ही "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" सार्थकता नज़र आई।बान्द्रा के रंग शारदा हाल में कई स्थानों से उत्तर भारतीय   समाज के लोग आए हुए थे। लेकिन दिवा की उपस्थिति अद्वीतीय थी, मंच के अलावा नीचे भी काफी में संख्या लोग मोजूद थे। ये देख राज्यमंत्री भी प्रभावित हुए। इसका श्रेय  आदेश भगत की संगठन क्षमता एवं टीम के प्रयास को जाता है। उत्तर भारतीय परिवार भाजपा शिल मंंडल दिवा 

द्वारा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों में संस्कृत की गंगा बहाया है। अभियान संस्था बार बार अभिनंदन करती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट