युवती की लाश मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म की आशंका

राम कुमार ब्यूरो रिपोर्ट समस्तीपुर

ताजपुर ।। बंगरा थाना के रहीमाबाद पंचायत के मुर्गियाचक मलकाना पोखर के पास अज्ञात लड़की(करीब-15 वर्ष) की लाश मिलने रविवार के तड़के सनसनी फैल गई।

जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों का हुजूम जुट गया। सूचना पर दलबल के साथ बंगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर लाश को कब्जे में लेकर बंगरा थाना ले गई। अभी तक लाश की पहचान नहीं हो पाई है।

युवती की एक आंख फोड़ दिया गया है। पेट समेत शरीर के कई अंग पर दुष्कर्म का चिन्ह है। जींस-टाप्स से पता चलता है कि कहीं से इसे कीडनैप कर इसके साथ दुष्कर्म के बाद इसकी हत्या निर्जन स्थान पर कर दिया गया है।

ऐपवा जिला अध्यक्ष सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह ने इस कुकृत्य पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए क्षेत्र में बढ़ते अपराध, दुष्कर्म पर रोक लगाने अन्यथा आंदोलन की घोषणा की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट