
जिला स्थापना कार्यालय भ्रष्टाचार की गंगोत्री बनी - राजाराम शिक्षक
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Dec 17, 2019
- 283 views
राम कुमार ब्यूरो चीफ समस्तीपुर
विभूतिपुर ।। संकुल संसाधन केंद्र,मध्य विद्यालय कापन के सभागार में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों की आपातकालीन बैठक प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन अंचल सचिव राकेश कुमार ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजा राम महतो ने कहा कि जिला स्थापना कार्यालय भ्रष्टाचार की गंगोत्री बना हुआ है। कोई भी कार्य बिना दक्षिणा सम्पन्न नहीं होता है।संभाग प्रभारी लिपिक प्रमोद कुमार राम के संभाग परिवर्तन हेतु पत्र भी जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा निर्गत किया गया लेकिन इनके द्वारा न तो इस संभाग को छोड़ा गया और न हीं ये प्रदत्त नए संभाग का प्रभार हीं लिए हैं।यह बताता है कि शिक्षा विभाग में वरीय पदाधिकारी के आदेश का भी अनुपालन नहीं हो पाता है।निश्चित रूप से यह भ्रष्ट व्यवस्था की पराकाष्ठा है।संघ इसे क़तई बर्दाश्त नहीं करेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने एक स्वर से कहा कि विवादास्पद लिपिक प्रमोद कुमार राम का संभाग बदलने से संबंधित डी. ई.ओ. के आदेश का शत प्रतिशत पालन हो, नहीं तो आर पार का आंदोलन होगा। स्थापना कार्यालय में नाजायज वसूली को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिक्षकों ने उक्त लिपिक की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ये बिचौलिए के माध्यम से शिक्षकों का दोहन और शोषण करते हैं।इसी कारण ये मनपसंद विभाग को छोड़ना नहीं चाहते हैं।वरीय पदाधिकारी इस संगीन मसले पर गंभीरता पूर्वक विचार करें अन्यथा शिक्षकों के आक्रोश को झेलने को तैयार रहें।
बैठक को अन्य लोगों के अलावा समन्वयक दीपक कुमार,संचालक प्रमोद कुमार प्रसाद,नवीन कुमार झा,राम सुदीन प्रसाद सिंह,राजेन्द्र प्रसाद,मो0 सरवर, राजवेंद्र झा,कपिल देव दास,शम्भू कुमार झा,राम सुरेश प्रसाद सिंह,बिंदु कुमारी,किरण कुमारी,माला कुमारी,कुमारी शीला भारती,राज किशोर ठाकुर,गुनचा परवीन,भावना कुमारी,सुनैना कुमारी,गायत्री कुमारी,रेणु कुमारी, अनिल प्रसाद सिंह,जागेश्वर प्रसाद,अमरदीप कुमार सिन्हा, सुनैना कुमारी समेत दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भ्रष्ट लिपिक को हटाने तक आंदोलन करने का ऐलान किया।
रिपोर्टर