स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की देवघर नगर निगम में हुई शुरुआत

झारखंड ।। देवघर नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का कार्य शनिवार से प्रारंभ हो गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य निगम क्षेत्र में 4 जनवरी से 30 जनवरी तक किया जाएगा। 4 से 30 जनवरी के बीच कभी भी दिल्ली की टीम नगर निगम क्षेत्र के किसी भी वार्ड में पहुंचकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का जांच कर सकती है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का नोडल पदाधिकारी नगर प्रबंधक सतीश कुमार को बनाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में देवघर नगर निगम देश में 50 वें रैंक के अंदर रहे इसके लिए सारी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में कुल 6000 अंकों का सर्वेक्षण होना है जिसका कार्य निगम क्षेत्र में प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में सिटीजन फीडबैक के आधार पर 1500 अंक निर्धारित है। साफ-सफाई देखकर आंकलन करने पर 1500 अंक निर्धारित है। ओडीएफ प्लस और सर्टिफिकेशन पर 1500 अंक निर्धारित है। साथ ही सर्विस लेवल प्रोग्रेस पर 1500 अंक निर्धारित है। इस प्रकार कुल 6000 अंक का स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 होना है। इस दौरान डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की जांच होगी। सभी जनता को इस संबंध में जागरुक करने हेतु होडिंग व फ्लैक्स लगाया जा रहा है। साथ ही नुक्कड़ नाटक एवं दिवाल लेखन के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही टॉल फ्री नंबर 1969 पर जनता अपने शहर के बारे में फीडबैक दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्ले स्टोर से स्वच्छता एप को डाउनलोड कर शहर की गंदगी का शिकायत जनता कर सकते हैं। जिसका समाधान निगम द्वारा 24 घंटे के अंदर किया जाएगा। टॉल फ्री नंबर पर किसी भी मोबाइल से फोन किया जा सकता है। 4 जनवरी से 30 जनवरी तक स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 का कार्य होगा। जिसके तहत कभी भी दिल्ली की टीम यहां आ सकती है और निगम के सभी 36 वार्डों में जाकर जांच कर सकती है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट