मनाव श्रृंखला में नेताओं, पदाधिकारियों एवं स्कूली बच्चों ने दिखलाई दिलचस्पी

चकाई से टेक नारायण कुमार यादव की रिपोर्ट 

चकाई ।। रविवार को चकाई प्रखंड में जल जीवन हरियाली, नशामुक्ति, दहेजप्रथा आदि सामाजिक मुद्दे को लेकर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इसमें प्रखंड के कई नेताओं, सरकारी कर्मचारियों, आम लोगों एवं स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। चकाई मुख्य चौक से सिमरिया तक, चकाई मुख्य चौक से बासुकीटांड तथा चकाई मुख्य चौक से हेठ चकाई तक मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। हालांकि कई जगह श्रृंखला का चेन टूटा था। इससे पहले सुवह से से प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद, अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा, पीओ विनोद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार आदि पदाधिकारी श्रृंखला निर्माण को लेकर व्यस्त देखे गए। चकाई मुख्य चौक पर विधान परिषद सदस्य संजय प्रसाद सिंह, भाजपा नेता अंगराज राय, लोजपा नेता प्रसादी पासवान, राजीव रंजन वर्मा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी वर्मा, नीरज कुमार नगीना, भुनेश्वर पासवान आदि कतार में खड़े होकर मानव श्रृंखला का निर्माण करते देखे गए। वहीं प्रखंड मुख्यालय के समक्ष मुख्य सड़क पर जिला पार्षद गोविंद चौधरी, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय, महेंद्र सिंह, युवा जदयू अध्यक्ष मिथिलेश राय, अमित कुमार दुबे, धर्मवीर आनंद, पवन मिश्रा आदि श्रृंखला निर्माण करते देखे गए। जबकि चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर लोजपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सह कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विजय सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्जुन यादव, मुन्ना साह आदि मानव श्रृंखला में खड़े देखे गए। वहीं रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ० रमेश प्रसाद, सीडीपीओ कन्या कुमारी,  जैन प्रसाद, सुधीर चौधरी, नकुल यादव, प्रेम चौधरी, थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, अवर निरीक्षक संजीत कुमार, रंजीत रंजन, देव कुमार, राजकुमार, आशुतोष कुमार ठाकुर, पंकज गुप्ता, मध्यान भोजन प्रभारी संतोष कुमार, कार्यपालक राजीव कुमार सिंह, बीआरपी आनंद ठाकुर, विनय राय, बीरेंद्र पांडेय, नारायण दास आदि मानव श्रृंखला के निर्माण में खड़े देखे गए। साथ ही इस अवसर पर सरकारी एवं निजी विद्यालयों के बच्चे की काफी संख्या देखी गई। मानव श्रृंखला निर्माण में आए लोगों को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा जगह-जगह पेयजल, चलंत चिकित्सालय सहित अन्य तरह की व्यवस्था की गई थी। साथ ही ड्रोन कैमरे से हर गतिविधि पर गहन नि गरानी भी रखी जा रही थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट