काव्य पाठ का हुआ आयोजन , सम्मानित हुए कवि


राम कुमार ब्यूरो चीफ समस्तीपुर 

समस्तीपुर ।। अंतरराष्ट्रीय स्वयंप्रभा आयोजन संपन्न त्तराखंड) के तत्त्वावधान में माता द्रौपदी देवी स्मृति प्रथम काव्य महोत्सव-2020 का आयोजन सुंदरी देवी सरस्वती विद्या देवी मंदिर,बटहा(रोसड़ा) में हुआ। जिसकी अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार डॉ0 बुद्धिनाथ मिश्र ने की एवं संचालन संजीव सिंह ने किया। 

काव्य पाठ करते हुए कवि सर्वश्री रमाकांत राय रमा,गोविंद राकेश,रमेश झा,द्वारिका राय सुबोध, विजयब्रत कंठ,राजा राम महतो,प्रो0 सत्यसंध भारद्वाज,राहुल भारद्वाज,शेफालिका झा,दिव्या चौहान,अमित मिश्रा ,राजेश कुमार कंठ ,बिंदु कंठ,डॉ0 प्रेमचंद मिश्र,सुमन कुमार मिश्र,राजेश नीलकमल,अनिल कुमार प्रसाद सिंह समेत दर्जनों रचनाकारों ने अपनी कविताओं से मातृशक्ति को नमन किया। स्वागत प्राचार्य देवानंद दूरदर्शी ने किया। इस अवसर पर कवियों को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर और शाल से सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट