
सीपीएम के पदयात्रा का चौथा दिन
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Feb 03, 2020
- 340 views
राम कुमार ब्यूरो चीफ समस्तीपुर
समस्तीपुर (बिहार) ।। संविधान बचाओ देश बचाओ नागरिकता बचाओ अभियान के तहत NPR, NRC, CAA भूमिहीनों के घर उजारी के खिलाप आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम के चौथे दिन आज बोरिया से शुरू हुआ।
महथी, सोनवारचक, सलखन्नि, सिंघिया घाट, सिवनाथपुर में सभा आयोजित किया गया। सलखन्नि में पत्रकार ब्रज किशोर ब्रजेश की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।
सभा को CPIM राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड अजय कुमार,जिला मंत्री रामाश्रय महतो ,महेश कुमार, सतनारायण सिंह विश्वनाथ महतो, उपेंद्र राय, दिनेश पासवान ,ललन कुमार ,ललन सिंह, कृष्णमूर्ति, संतोष कुमार सिंटू, बबलू कुमार, जागेश्वर महतो, श्याम किशोर कमल आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि एनआरसी सी ए ए NPR को लाकर केंद्र की मोदी सरकार संविधान को बर्बाद करने पर अमादा है धार्मिक आधार पर जनता के बीच विभेद पैदा किया जा रहा है मोदी सरकार झूठ की खेती करती है। यह लड़ाई संविधान और देश बचाओ की लड़ाई है। 25 फरवरी को समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के समक्ष विशाल प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।
रिपोर्टर