
नरेंद्र सिंह एवं सुमित कुमार पर मुगेर पुलिस द्वारा झूठे आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी करने को लेकर निकाली आक्रोश रैली
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Feb 04, 2020
- 256 views
जमुई से ब्यूरो चीफ देवेन्द्र कुमार के साथ अशोक कुमार की रिपोर्ट
झाझा ।। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह एवं उनके पुत्र सुमित कुमार सिंह पर मुंगेर पुलिस द्वारा झूठे आरोप में गिरफ्तारी का वांरट जारी करने को लेकर झाझा प्रखंड अंतर्गत दुर्गा मंदिर चौक पर झाझा प्रखंड के बुद्धिजीवियों और नव युवक संध एवं श्रमिकों द्वारा आक्रोश रैली निकाल कर अपना विरोध जताया एवं बिहार सरकार से अविलंब लिपि सिंह को बर्खास्त करने का मांग किया गया।इस धरना का अध्यक्षता डाक्टर के के शेठी, एवं संचालन नवयुवक संघ उपाध्यक्ष आशीष सिन्हा ने किया।इसके पहले सैकड़ों युवा के साथ मोटर साइकिल रैली शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई। इस मौके पर नव युवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़ एवं समाजवादी नेता लक्षण झा ,बब्लू सिन्हा, समाजसेवी गौतम पांडे,मुकेश यादव,विरेन्द्र यादव, टिएन सिंह, प्रकाश पासवान, आंनद झा, हर्ष कुमार, विनोद तांति, राजकुमार यादव, मिथिलेश तांति, फरकुधीन अंसारी, मुबारक अंसारी, मनीष पासवान, ,रोहित दास, नरेश मांझी, ब्रह्मदेव यादव, राजेश विश्वकर्मा, शाति देवी, सुनेना देवी, लक्ष्मी देवी सिमा देवी आदि सैकड़ों गणमान्य बुद्धिजीवी लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर