
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई,भाजपा मंडल महादेव सिमरिया की ओर से
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Feb 12, 2020
- 396 views
जमुई लोकसभा ब्यूरो चीफ धीरज कुमार सिंह अवधेश सिंह की रिपोर्ट
जमुई ।। भारतीय जनता पार्टी सिकन्दरा विधानसभा मंडल के महादेव सीमरिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि शक्तिकेन्द्र इटासागर , बलुवाडीह ग्राम में समर्पण दिवस के रूप में मंडल अध्यक्ष मकेश्वर रजक की अध्यक्षता में मनाई गई ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह जी उपस्थित थे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि एक साधारण से परिवार में जन्म लेने वाला व्यक्ति ,अपनी सादगी सरलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के बल पर भारतीय राजनीति के पुरोधा बने ।उन्होंने ही एकात्म मानवतावाद सिद्धांत को देश को दिया जिसके बल पर आज भारत पुनः लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है भारत और आने वाले समय में भारत विश्व का नेतृत्व करेगा। अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को बताना होगा ,कि इस कानून में किसी भारतीय नागरिक से कुछ लेने की बात नहीं है। बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न द्वारा प्रताड़ित हुए हिंदुओं को नागरिकता देने की बात है। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रो अनिल प्रताप सिंह ने कहा की पंडित दीनदयाल जी के पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों पर समर्पण का भाव रखना होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रो0 अनिल प्रताप ,सुरेंद्र पंडित, अनिल दीक्षित, महामंत्री पवन वर्मा, शत्रुघ्न वर्मा आदि लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया।
रिपोर्टर