इंडियन रोटी बैंक रांची शाखा निरंतर गरीब और जरूरमंद लोगो के बीच जाकर मुहैया करा रही राशन

रांची ।। किसी इंसान को मसीहा यू नहीं कहा जाता जब भी कोई इंसान गरीबों के लिए समर्पित होता है तो उसे मसीहा की संज्ञा दी जाती है।कोरोना वायरस के कारण हुए लॉक डाउन में गरीब और असहाय लोगों के लिए आए दिन लोग देवदूत बनकर सामने आ रहे हैं। गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए संस्थाओं के साथ-साथ जिला प्रशासन भी पूरी मदद कर रहा है। ऐसे में इंडियन रोटी बैंक रांची शाखा निरंतर गरीब और जरूरमंद लोगो के बीच जाकर राशन मुहैया करा रही है।


आज इंडियन रोटी बैंक पूरे राज्य में संजीवनी आरोग्य दिवस का आयोजन किया है।आज इंडियन रोटी बैंक रांची शाखा के द्वारा कांके के हथिया गोंदा बस्ती में संजीवनी आरोग्य दिवस के अवसर पे कोरोना मुक्त भारत अभियान चलाया गया।रांची की महिला कॉर्डिनेटर वन्दना उपाध्याय ने बस्ती की महिलाओं को कोराना जैसी महामारी  के प्रति लोगो को जागरूक किया तथा महिलाओ के बीच मास्क, सैनिटाइजर सनेटिरी पैड और राशन कि सामग्री उपलब्ध कराई।गौर फरमाएगा इतना करने के बाद भी  वे नही  चाहती कि उनका नाम और तस्वीर मीडिया में आया लेकिन वह इसलिए करती है ताकि जो लोग इसे देखें  और जो सक्षम है उन्हें देखकर गरीबों के लिए आगे आए और मदद करें

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट