
29वे दिन से लगातार जरूरतमंदो को करा रहा भोजन -राजद
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Apr 29, 2020
- 360 views
झारखंड ।। झारखण्ड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल द्वारा लॉकडाउन मे सैकड़ो की संख्या मे रांची रिम्स मे इलाज कराने आये लोगो के साथ -साथ आस -पास के इलाके के सैकड़ो लोगो के बीच राहत कार्य मे जुटी हुई है ! बंदी से लेकर 29वे दिन भी रोगी के परिजनों के लिए दोनों वक़्त का भोजन उपलब्ध करा रही है ! जिसमे प्रति दिन सैकड़ो की संख्या मे लोग खाना खा रहे है ! पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह और युवा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया की जितने दिन तक लॉकडाउन बना रहेगा लोगो को इसी तरह भोजन कराने की योजना है ! इसके तहत आज चावल, दाल, सब्जी और अचार का वितरण किया गया !वही सफल संचालन मे शुरूआत से ही राजद के कर्मठ कार्यकर्त्ता प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे प्रति दिन सक्रिय है, जिसमे मुख्य रूप से रंजन यादव, श्याम दास सिंह ,इरफ़ान अंसारी, आशुतोष रंजन, सुनील पटेल, सदाकत हुसैन अंसारी, कमलेश यादव, सौकत अंसारी, संतोष राम, गायत्री देवी, मनीषा कुमारी, प्रिंयका कुमारी आदि कार्यकर्त्ता दिन रात लगे हुए है !
रिपोर्टर