जिप सदस्य महेंद्र यादव ने एक सप्ताह के लिए शुरू भोजन व्यवस्था

देवीपुर ।।  झारखंड देवघर देवीपुर प्रखण्ड के जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव ने एक सप्ताह के लिए दो जगहों ओर  भोजन व्यवस्था शुरू किया। जानकारी हो कि प्रखण्ड अंतर्गत जितजोरी पंचायत के शम्भू मण्डल के घर के पास और बारवां पंचायत के लालोडीह हटिया मैदान स्थित यात्री शेड में जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव ने निजी सौजन्य से भोजन केंद्र शुरू किया। जो एक सप्ताह तक जारी रखेगा। इसे लेकर  अनुमंडल पदाधिकारी देवघर,प्रखंड विकास पदाधिकारी  देवीपुर कोअनुमति पत्र पूर्व में दिया गया था। भोजन केंद्र शुरू हो जाने से जरूरतमन्द परिवारों एवं असहाय परिवारों/ लोगों को एक समय का भोजन उपलब्ध होना शुरू हो गया है।जिससे असहायों को एक वक्त का भोजन उपलब्ध होगा। जिसे कोरोना महामारी के दौर में लोगों को सहूलियत होगा। मौके पर राजेश यादव, शम्भू मंडल, हिराचंद्र बाजपेयी, कन्हैया पंडित, गंगाधर मंडल आदि दर्जनों उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट