गलबन घाटी में शहीद हुए जवानों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि..

जमुई चकाई से टेक नारायण कुमार यादव की रिपोर्ट

चकाई ।। चकाई निरीक्षण भवन में गुरुवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा की अध्यक्षता में भारत-चीन सिमा लदाख के गलबन घाटी में शहीद हुए जबानों के लिए श्रधंजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक सभा मे दो मिनट का मौन भी रखा, भाजपा जिला मंत्री सह पूर्व मध्य रेल के सदस्य मनोज पोद्दार ने शोक सभा के बाद कहा चीन ने भारत के पीठ में छुरा घोपने का काम किया है, भारत की ताकत चीन ने देखा नही है यह 1962 वाला भारत नही यह आज का भारत है, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का मजबूत भारत है, ये बदला हुआ भारत है और नया भारत है। भारत इट का जबाब पत्थर से देने जनता है पाकिस्तान ने भारत के ऊपर आंख दिखाई थी तो उसे पुलबामा हमला का जबाब 40 के बदले 400 से दिया गया था अब वही जबाब चीन को दिया जाएगा।

कमल क्लब के जिला संयोजक कृष्णा गुप्ता और भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक भगवान पाण्डेय ने कहा अब समय आ गया है कि चीनी सामानों का बहिष्कार किया जाय। अभय पासवान, नीरज यादव और पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री सूरज गुप्ता ने कहा हम एक-एक नागरिक को चीनी सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित नरसिंह पोद्दार, अमित पाण्डेय, दीनदयाल राम, मंटू पोद्दार, दीपक शर्मा ,सत्यदेव यादव, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट