पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

ब्यूरो चीफ देवेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

जमुई / गिद्धौर  ।। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की दशवीं पुण्यतिथि जहां दादा के समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये मानो जन सैलाब उमड़ पड़ा। गिद्धौर के नयागांव में कटहरा नदी के तट पर अवस्थित दादा के समाधि स्थल पर जिले के कई नेताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व दिग्विजय सिंह के प्रतिमा पर नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। बुधवार को स्व. दादा के पैतृक घर नयागांव के कटहरा नदी के किनारे अवस्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित  करने वालों में स्व. दिग्विजय सिंह के भतीजे चंदन सिंह,लोजपा नेता राष्ट्रदीप सिंह व उनके परिजनों ने स्व. दादा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे उन्हें याद किया। वहीं स्व. दादा को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में  पूर्व मंत्री दामोदर रावत, लक्ष्मण झा, रविन्द्र सिंह,जदयू नेता दिनेश मंडल, पूर्व मुखिया बलराम सिंह,पूर्व पैक्स अध्यक्ष गुरुदत्त प्रसाद,पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव, फौदी प्रसाद यादव, रामाश्रय पांडेय, राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीपुर राजकुमार यादव, विवेकानंद सिंह, लोजपा नेता विशनाथ मंडल, माणिक सिंह, मुख्तार अंसारी, कुणाल सिंह, काजल सिंह काजू, पिन्टू रविदास, जगदीश यादव, सुभाष कुमार, राघवेंद्र सिंह, शैलेन्द्र पांडेय ,प्रदेश भाजपा नेता रंजीत सिंह , सोनो भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के अलावे इस इलाके के सैंकड़ों ग्रामीण व स्थानीय नेताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. दादा को नमन किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट