
वज्रपात गिरने से एक युवक की हुई मौत
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jun 25, 2020
- 305 views
ब्यूरो चीफ देवेन्द्र कुमार के साथ सिकंदरा से संवाददाता प्रवीण कुमार दुबे की रिपोर्ट
जमुई / सिकन्दरा ।। थाना क्षेत्र के आचार्यडीह गांव में गुरुवार की संध्या करीब 4 बजे बारिश शुरू होते ही वज्रपात गिरने से छत पर स्नान कर रहे एक युवक की मृत्यु हो गयी। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के आचार्यडीह गांव निवासी प्रकाश यादव का 21 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार अपने घर के छत पर बारिश में स्नान कर रहा था। इसी दौरान बज्रपात गिरने से उसका मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि मृतक विक्की कुमार बिहार पुलिस सहित केंद्रीय पुलिस बल तैयारी में भी तन मन से जुटा हुआ था। वही बिहार पुलिस के दौड़ में भी सफल हो चुके थे एवं आरपीएफ का री मेडिकल भी इसका फाइनल हो चुका था। वही युवक की मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया एवं गांव के लोगों में भी मातम छा गया।
रिपोर्टर