
शरीर से अलग हो गया था पैर, गुहार पर नही रुक रहे थे लोग
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jul 10, 2020
- 243 views
हजारीबाग (इचाक) ।। रांची- पटना रोड एनएच 33 नेशनल पार्क से सौ मीटर आगे सड़क पर हजारीबाग के हुरुहुरु निवासी राजेश कुमार एक अज्ञात वाहन की चपेट में आए। एक अज्ञात ट्रक उनके पैर के उपर से होकर गुजर गया। हादसे में एक पैर शरीर अलग हो गया था। गंभीर हालत में सड़क पर गिरे राजेश लगातार मदद की गुहार भी लगा रहे थे। शरीर से तेजी से खून भी बह रहा था। लेकिन, कोई भी वाहन मदद के लिए नही रुका। इस दौरान इचाक पुलिस की गश्ती दल वहां से गुजर रहा था। पीएसआई अभिषेक कुमार सिंह ने सूझबूझ के साथ मानवता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को सहायता की। बताया कि दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति सहायता के लिए गुहार लगा रहा था। लेकिन राहगीरों का आना जाना लगा रहा। सहायता के लिए कोई आगे नहीं आया। ऐसे में मुझे जानकारी मिली तो में तत्काल पहुंचकर उसे 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल को भेज दिया है। हालांकि, राजेश की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
रिपोर्टर