
जमुई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : नक्सली महिला कमांडर गिरफ्तार
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jul 13, 2020
- 560 views
जमुई (बिहार)।। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेगनू के निर्देशानुसार अपर पुलिस अभियान सुधांशु कुमार के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया जा रहा था,सर्च अभियान के दौरान ग्राम हरला से महिला नक्सली कमांडर ममता हाॅस्दा उर्फ मैना देवी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली के ऊपर जमुई जिले में करीब आधे दर्जन से अधिक कांडों में वांछित है।साथ ही पड़ोसी जिला लखीसराय में भी कई नक्सली कांड में भी वांछित है।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ इनामूल हक मेगनू ने बताया कि लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है अब नक्सलियों की खैर नहीं पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर