थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में बिना हेलमेट और मास्क के 50 लोगों का चालान काटा गया

कैमूर ब्यूरो की रिपोर्ट

भभुआ(कैमूर) ।। बिहार सरकार के निर्देशानुसार16जुलाई से 31 जुलाई तक पूरे बिहार में लॉकडाउन लगा हुआ। है उसी के लेकर कैमूर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आज रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा चौक पर स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर जिसमे थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार और अंचलाधिकारी हेमेंद्र कुमार के नेतृत्व में लॉकडाउन में बिना हेलमेट के और बिना मास्क लगाए लोगों का चलान काटा गया। वही थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि बिना हेलमेट  के घूमते प्रत्येक मोटरसाइकिल पर 500 रुपया का फाइन किया गया।वही कुल 33 मोटरसाइकिल का 16500 रुपया का  चालान काटा गया और 17 लोगों का बिना मास्क का फाइन किया गया वही प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बिना मास्क पहने हुए लोगों को घूमते हुए 50 रुपया का फाइन किया गया कुल 17 लोगों 850 रुपया का चलान काटा गया और साथ मे चलान काट कर उन्हें 2 मास्क भी जीविका के द्वारा दिया गया और सभी को निर्देश भी दिया गया कि आप सभी बिना मास्क बाहर ना निकले और इसे गंभीरता से ले और वही थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने अपने दल बल के साथ मुस्तैद दिखे साथ मे रहे एस आई जयनारायण यादव  सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट