ब्रजेश कुमार पांडे बने उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश

चकाई से मनोज कुमार यादव के साथ टेकनारायण कुमार की रिपोर्ट

जमुई ।। जमुई व्यवहार न्यायालय के सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार पांडे को उत्तर प्रदेश सरकार ने उपभोक्ता फोरम का न्यायाधीश बनाया है। श्री पांडे के नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश निवासी ब्रजेश कुमार पांडे बिहार में न्यायिक सेवा के लिए नामित किये गए थे। वे यहां विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। उन्होंने विगत 31 मार्च को जमुई के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से अवकाश ग्रहण किया। वे कुशल, कर्तव्यनिष्ठ एवं विद्वान न्यायविद के रूप में मजबूत पहचान रखते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें उपभोक्ता फोरम का न्यायाधीश नियुक्त कर उनकी विद्वत प्रतिभा का सम्मान किया है।

उधर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय, महासचिव विपिन कुमार सिंहा, जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व लोक अभियोजक तथा विद्वान वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह 1, विभा कुमारी, डॉ. नंदकिशोर प्रसाद यादव  समेत कई प्रबुद्ध जनों ने श्री पांडे के उपभोक्ता फोरम का न्यायाधीश बनाये जाने पर हर्ष प्रकट किये जाने के साथ उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट