विवादित आबादी की जमीन तथा तालाब की हुई पैमाइश

रिपोर्ट : अरुण उपाध्याय

सरपतहां ।। थाना सरपतहां के पिपरौल गांव में आबादी की जमीन तथा तालाब को लेकर राम मूरत यादव, धर्मेंद्र यादव तथा गांव के ही अशोक सिंह के बीच विवाद पैदा हो गया। मामला तालाब के दक्षिण तरफ  सटी आबादी की जमीन का था। सरपतहां सर्किल के राजस्व निरीक्षक कमलेश सिंह कथा लेखपाल चंद्रिका प्रसाद मौके पर पैमाइश करने के लिए पहुंचे थे। लेखपाल ने बताया कि तहसील दिवस में तालाब की पैमाइश के संबंध में दिए गए प्रार्थना के आधार पर पैमाइश की गई जिसमें यह ज्ञात हुआ तालाब के दक्षिण दिशा में तालाब से सटी हुई आबादी की जमीन में राम मूरत यादव की हैंड पम्प पहले से था। उसी आबादी में उनका पुराना कच्चा मकान तथा छप्पर था जिसके गिरने के बाद राम मूरत उसका निर्माण कर रहे थे जिस पर पड़ोस के अशोक सिंह ने उनके ऊपर आरोप लगाया की आबादी की जमीन हमारे पूर्वजों ने उन्हें दी थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट