
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार की राष्ट्रीय संगठन सचिव मुन्नी झा ने की प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया योजना की सराहना
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Jul 24, 2020
- 563 views
रिपोर्ट:- जीत नारायण शर्मा,गोड्डा झारखंड
गोड्डा झारखंड ।। नव मनोनीत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की राष्ट्रीय संगठन सचिव मुन्नी झा ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मेक इन इंडिया प्रोग्राम के पुरजोर सराहना की। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ कोरोना जैसे संकट काल में आत्मनिर्भर भारत जैसी योजना ने लोगों का कल्याण किया है वहीं मेक इन इंडिया कार्यक्रम ने देशवासियों को उसके विकास के लिए एक नई दिशा दी है। साथ ही मुन्नी झा ने यह भी कहा कि भारत की संस्कृति हमेशा से वसुधैव कुटुंबकम की रही है। कहा कि भारत के इस कोरोना काल में निस्वार्थ मदद ने वस्तुतः विश्व पटल पर भारत के प्रति विश्वास एवं आस्था को बढ़ा दिया है। उन्होंने आगे कहा अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में भारत चाइना से काफी आगे निकल जाएगा। यहां के लोगों में काफी हुनर है किंतु इससे पहले किसी ने उन्हें दिशा देने की कोशिश नहीं की थी। किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अब लोगों को एक सही दिशा दिया जा रहा है। मेक इन इंडिया इसी का एक प्रबल व प्रत्यक्ष उदाहरण है। इसके माध्यम से बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में अपना निवेश करेंगी। कंपनियों के निवेश करने पर यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा और लोग काफी सशक्त बन पाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यों की काफी सराहना की।
रिपोर्टर