
राजद नेता सुधाकर सिंह ने जनसंवाद यात्रा कर लोगो की समस्याओं को जाना।
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Aug 10, 2020
- 426 views
कैमूर जिला सवांददाता रामजी गुप्ता की रिपोर्ट
कैमूर(भभुआ)रामगढ़ आज रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी सह राजद नेता सुधाकर सिंह न ग्राम ठकुरा और डुगुनपुरा में जन संवाद यात्रा की।
लोगो को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने नई शिक्षा नीति का मुद्दा उठाया,और कहा कि अगर बच्चे बिना परीक्षा दिए ही पास हो जाएंगे तो परिवार के लोग कैसे समझेंगे मेरा बेटा/बेटी पढ़ रहा है या नही।
साथ ही सुधाकर सिंह ने कहा कि तेजस्वी जी जब परिवहन मंत्री थे तब कैमूर जिला के कई सड़को के निर्माण की आदेश दिया था जिसे आज कोई और अपना बताने से पीछे नही हटते।
जरा सोचिए जिससे सड़क का गड्ढा नही भर रहा वो क्या सड़क का निर्माण करेगा।
सुधाकर सिंह ने गारा चौबे नहर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विधायक जी ये बता दे कि यह एक खाची भी मिट्टी डाले हो तो।
और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग पाकिस्तान और मुसलमान के नाम पर लोगो को डराने का काम करते है,
लेकिन ये जनता है सब समझती है,इसका परिणाम आने वाले चुनाव में जनता जरूर देगी।
रिपोर्टर