
सादगी के साथ मनाया गया पूर्व युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 76 वा वर्षगांठ
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Aug 20, 2020
- 282 views
जमुई से विजय कुमार की रिपोर्ट
जमुई ।। देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी के देश हित में किए गए कार्यों को कौन भूल सकता है .आज उन्हीं की 76 वें वर्षगांठ के अवसर पर जिला कांग्रेस जमुई द्वारा कांग्रेस परिसदन जमुई में जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह के द्वारा सादगी पूर्ण माहौल में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मौके पर अध्यक्ष सिंह ने भावना व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री की कृतियों और महानताओं से हम सबों को सीख लेनी चाहिए. आज देश का विकास, विदेशों में भी देश की बडाई आदरणीय गांधी की देन है. मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल तथा जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सह वार्ड कमिश्नर देवी जी ने कंप्यूटर को उनकी दान बताया वही समारोह में आए पूर्व जिलाध्यक्ष सीएल सिंह उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह महासचिव निवास सिंह दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान नंदू जी राजेंद्र सिंह अनिल सिंह विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजीत सिन्हा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सुनील जी राजेश पासवान कार्याध्यक्ष अध्यक्ष मनोज उपाध्याय प्रवक्ता सदानंद सिन्हा अरुण मिश्रा समेत अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल अर्पण कर आशीर्वाद लिया.
रिपोर्टर