आपसी विवाद में चली गोली, एक युवक घायल
- Lalu Yadav, Reporter Jharkhand/Bihar
- Aug 22, 2020
- 488 views
समस्तीपुर से पंकज आनंद ब्यूरो की रिपोर्ट
समस्तीपुर ।। हसनपुर थाना क्षेत्र के बल्हपुर गांव में आपसी विवाद में हुई गोलीबारी में एक युवक जख्मी हो गए। घटना गुरुवार देर रात की है। घायलों की पहचान बल्हपुर निवासी शंभू यादव के पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी। हालांकि घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
बताया जाता है कि कुछ लोग एक जगह बैठे हुए थे। इसी दौरान आपस में ही लोगों में विवाद हो गया और देखते ही देखते गोली चला दी। जिसमें एक युवक जख्मी हो गए। इस दौरान बाकी युवक भाग निकले। इधर गोली की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग जमा हो गए और घायल युवकों को इलाज के लिए बेगूसराय एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी समेत काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।


रिपोर्टर