राजद ने चलाया जन संपर्क अभियान

नुआंव,कैमूर से प्राची सिंह की रिपोर्ट

नुआंव,कैमूर ।। राजद के रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने मंगलवार को जन संपर्क अभियान चलाया।जिसके तहत उन्होंने कन्हूआ,गोड़सरा, और पजराव गांव का दौरा किया।लोगों से उनका हालचाल जाना और समस्याएं सुनी।संपर्क अभियान के क्रम में वे नुआंव पहुंचे, और मुख्य मार्ग स्थित जगदेव प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। और कहा कि बिहार में बदलाव जरूरी है,बदलाव की बयार बह रही है। बिहार सरकार को उखाड़ फेंकना है।सरकार के कोरोना प्रोपगेंडा से गरीब परेशान हैं।उनके समक्ष जीविकोपार्जन की समस्या खड़ी है।और बिहार सरकार के मुखिया रोज नए नए विकास का सगुफ़ा छोड़ रहे हैं।विकास भले ना हो,लेकिन केंद्र और राज्य सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। उपस्थित भीड़ से उन्होंने आह्वान किया कि एक बार मौका दें,आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा।अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष जितेंद्र खरवार,और संचालन हारून अंसारी ने किया।सभा में नागेंद्र सिंह, उत्तम खरवार, लोरिक यादव, अवध बिहारी सिंह, यूसुफ अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट